InteriorBook

इंटीरियर एस्टीमेट कैलकुलेटर (₹700 - ₹2400)

InteriorBook.in - फ्री टूल्स

100% फ्री

सटीक इंटीरियर खर्च कैलकुलेटर (₹700 से ₹2400 प्रति वर्ग फीट)

भाई, जब हम घर या दुकान का इंटीरियर कराने की सोचते हैं, तो सबसे पहला सवाल यही आता है— "खर्च कितना आएगा?" मार्केट में हर क्वालिटी और बजट के हिसाब से अलग-अलग रेट चलते हैं। हमने इस कैलकुलेटर में ₹700, ₹800, ₹900, ₹1000, ₹1100, ₹1200, ₹1400, ₹1600, ₹1800, ₹2000, ₹2200 और ₹2400 तक के सभी रेट्स जोड़े हैं। आप नीचे अपना एरिया डालिए, अपना मनपसंद रेट चुनिए और सेकंडों में पूरा कच्चा-चिट्ठा आपके सामने आ जाएगा!

₹1200 / Sq.Ft - स्टैंडर्ड होम इंटीरियर (Most Demanded)₹1200/sq.ft

🧱 प्लाईवुड/लकड़ी: Branded Plywood (Century, Greenply या समकक्ष ISI प्लाई).

🎨 लेमिनेट/फिनिश: 1.0mm Premium Laminates (Anti-scratch, Anti-bacterial).

🔩 हार्डवेयर/चैनल्स: Ebco/Godrej Soft-close drawers, hydraulic lifts, good handles.

💡 खास बात: यह सबसे ज्यादा बिकने वाला और इस्तेमाल होने वाला रेट है। इसमें मजबूती और फिनिशिंग दोनों बढ़िया मिलती है।

लागत विश्लेषण (Cost Breakdown)

एरिया: 0.0 Sq.Ft

कुल क्षेत्रफल (Sq.Ft)

0.0 sqft

चयनित रेट

₹1200 /sqft

मटेरियल खर्च (~65%)

₹0

लेबर खर्च (~35%)

₹0

कुल अनुमानित लागत (Grand Total)

मटेरियल + लेबर सहित सम्पूर्ण खर्च

₹0

इंटीरियर बजट और रेट्स की पूरी जानकारी (Interior Book Guide)

जब आप इंटीरियर का काम शुरू करवाते हैं, तो ₹700 से ₹1000 प्रति वर्ग फीट की रेंज उन लोगों के लिए बढ़िया है जो बेसिक और किफायती काम चाहते हैं। इसमें लोकल या सेमी-कमर्शियल प्लाई का इस्तेमाल होता है।

वहीं, अगर आप ₹1200 से ₹1600 प्रति वर्ग फीट के बीच जाते हैं, तो यह मार्केट की सबसे स्टैंडर्ड और मजबूत रेंज है, जिसमें ब्रांडेड प्लाई (जैसे Century या Greenply), 1mm लेमिनेट और सॉफ्ट-क्लोज हार्डवेयर मिलते हैं। यह घर में लंबे समय तक बिना किसी शिकायत के चलता है।

₹1800 से ₹2400 प्रति वर्ग फीट की रेंज लग्जरी और डिजाइनर कैटेगरी में आती है, जिसमें इम्पोर्टेड एक्रेलिक, वीनर पॉलिश, ब्लूम (Blum) फिटिंग्स और स्मार्ट प्रोफाइल लाइटिंग का जादू देखने को मिलता है। इंटीरियर बुक का यह कैलकुलेटर आपके सारे हिसाब को चुटकियों में आसान बना देता है!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)